विश्व यूएफओ दिवस – 02 जुलाई 2026

World UFO Day 2026: वर्ष 2001 से ही हर साल 2 जुलाई को वर्ल्ड यूएफओ डे ऑर्गेनाइजेशन (WUFODO) द्वारा व्यापक स्तर पर विश्व UFO दिवस मनाया जाता है।



Vishva UFO Diwas 2026: प्रत्येक वर्ष 2 जुलाई को दुनिया भर में विश्व यूएफओ दिवस मनाया जाता है, इसे मनाए जाने की शुरूआत साल 2001 में World UFO Day Organization (WUDODO) द्वारा की गई थी। पहले यह दिन 24 जून को भी सेलिब्रेट किया जाता था, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर 02 जुलाई कर दिया गया है। UFO की फुल फॉर्म अनआईडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट है, इसे भारत (हिंदी) में ‘उड़न तश्तरी’ भी कहा जाता है।

World UFO Day
World UFO Day

यूएफओ आसमान में उड़ने वाली एक अज्ञात वस्तु है जिसका संबंध दूसरी दुनिया या ‘एलियन शिप’ से हो सकता है। बहुत से लोग इसके अस्तित्व पर भरोसा करते हैं, ऐसे में वह इस खास दिन को सेलिब्रेट भी करते हैं। इस साल 2026 में गुरुवार, 02 जुलाई को 26वां विश्व UFO दिवस मनाया जा रहा है, जिसे हिंदी में उड़न तश्तरी दिवस भी कहा जा सकता है।


अंतर्राष्ट्रीय यूएफओ दिवस के बारे में
नामविश्व यूएफओ दिवस, (World UFO Day)
तिथि02 जुलाई (वार्षिक)
पहली बारवर्ष 2001
शुरूआतवर्ल्ड यूएफओ डे ऑर्गेनाइजेशन (WUFODO) द्वारा
उद्देश्ययूएफओ के अस्तित्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना

कब और क्यों मनाया जाता है विश्व UFO दिवस? (इतिहास)

आधिकारिक तौर पर 2 जुलाई को विश्व UFO दिवस मनाने की घोषणा वर्ल्ड यूएफओ डे ऑर्गेनाइजेशन (WUFODO) ने की थी। और इसे पहली बार वर्ष 2001 में यूएफओ के शोधकर्ताओं ‘हक्तान एकडोगन‘ द्वारा मनाया गया था।

2 जुलाई वह तारीख है जब वर्ष 1947 में न्यू मैक्सिको के रोसवेल में कथित तौर पर दूसरी दुनिया का एक अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालंकि सरकार का कहना है कि यह एक टेस्टिंग सर्विलांस बलून का था।

कुछ लोगों द्वारा विश्व यूएफओ दिवस 24 जून को मनाया जाता है, जो 24 जून 1947 को संयुक्त राज्य अमेरिका में एक पायलट ‘केनेथ अर्नोल्ड‘ द्वारा पहली बार व्यापक रूप से रिपोर्ट किए गए यूएफओ की घटना पर केन्द्रित है। जिसने यह दावा किया था कि उसने माउंट रेनियर पर एक “उड़न तश्तरी” को देखा था।



क्यों मनाते है World UFO Day? (उद्देश्य)

विश्व UFO दिवस मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर रह रहे लोगों को यूएफओ (अनआईडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट) के बारे में जागरूक करना और उन्हें इस बारे में सोचने के लिए प्रोत्साहित करना है कि वह इस ब्रह्मांड में अकेले प्राणी नहीं है। यह दिन लोगों को इन अलौकिक प्राणियों (एलियंस) की मौजूदगी के सिद्धांत का समर्थन करने और उड़नतश्तरियों पर नजर बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

इसके आलावा दुनियाभर में उड़नतश्तरी और एलियंस की मौजूदगी पर समूची बहस और वैज्ञानिकों को इस विषय पर गहन शोध करने के लिए प्रेरित करता तथा सरकारों को उडन तश्तरी या आसमान में किसी भी तरह के अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) देखे जाने पर उनकी फाइलों को सार्वजनिक करने के लिए प्रोत्साहित करना भी इस दिन के मकसदों में से एक है।


आपको बता दें की नेशनल यूएफओ रिपोर्टिंग सेंटर (NUFORC) अमेरिका में स्थित एक UFO साइटिंग और रिपोर्टिंग आर्गेनाइजेशन है, जो आसमान में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं (UFO) या एलियन कांटेक्ट पर नजर रखती है और इसकी सूचना देती है।

कैसे मनाया जाता है विश्व यूएफओ दिवस?

वर्ल्ड यूएफओ डे आसमान में उड़ने वाली अज्ञात वस्तुओं (यूएफओ) को समर्पित World Unidentified Flying Object Day इसके अस्तित्व पर भरोसा करने वाले लोगों द्वारा छत पर जाकर खुले आसमान में तारे देखते हुए मनाया जाता है।

हालांकि स्कूलों और अन्य शैक्षिक संस्थानों में इस मौके पर यूएफओ बनाने का ड्रॉइंग कॉम्पटीशन या इससे संबंधित विषयों पर केन्द्रित किसी अन्य प्रतियोगिता का आयोजन कर और शहरों एवं कस्बों में एलियन और इनसे जुड़ी प्रदर्शनी लगाकर भी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए यह दिन सेलिब्रेट किया जा सकता है।

इसके अलावा आप इस दिन को उड़न तश्तरी या एलियंस पर आधारित फिल्मों (जो आपको हॉलीवुड में कई सारी मिल जाएगी) को देखकर या फिर अपने दोस्त से दूसरी दुनिया पर जीवन की संभावनाओं पर बात करके भी मना सकते हैं।


क्या सच में होते है एलियंस?

एलियन पर दुनिया भर में कई फिल्में बन चुकी है, हॉलीवुड में तो इन पर आधारित फिल्मों की भरमार है और ज्यादातर फिल्मों में इन्हे पृथ्वी और मनुष्यों का दुश्मन ही दिखाया गया है, लेकिन सच क्या है यह साफ तौर पर नही कहा जा सकता।

हालांकि अभी तक एलियंस को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हैं जिनमें उड़न तश्तरी या किसी अजीबो-गरीब चीज का पृथ्वी की और आते देख जाने का दावा किया गया है।




Sandeep Kumar

संदीप, HindiGyanStudio.Com के प्रमुख लेखक हैं, वे अक्सर इस पर महत्वपूर्ण दिवसों, जयंती, त्योहारों और अन्य जरुरी विषयों पर जानकारी अपडेट करते हैं। उनके पास कंटेंट लेखन में 5 सालों से अधिक का अनुभव है, वे इससे पहले कई वेबसाइट्स पर आर्टिकल लिखते रहे है।