रक्षाबंधन 2026: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा काल

सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का पर्व इस साल 2026 में 28 अगस्त को है। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 05:57 AM से 09:48 AM तक है। आइए जाने भद्रा का समय...



Raksha Bandhan Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन राखी का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाता है, यह सावन का अंतिम दिन होता है। इस साल रक्षा बंधन शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 के दिन मनाया जाएगा। लेकिन राखी बांधते समय भद्रा काल का विशेष ध्यान रखना होगा।

रक्षाबंधन कब है?

इस साल 2026 में रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त को है, इसे लेकर कोई संशय नहीं है, ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर इस साल राखी बांधने की सही तिथि और इसका शुभ मुहूर्त क्या है? इसलिए यहां हम आपको भारत में राखी का त्यौहार कब मनाया जाएगा? और राखी बांधने की विधि के बारे में बताने जा रहे है।


2026 में रक्षा बंधन कब है? (Raksha Bandhan Date & Time)

रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार सावन पूर्णिमा 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 09:08 बजे से आरंभ हो रही है, और यह 28 अगस्त को सुबह करीब 9:48 बजे समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल 2026 में रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त यानि शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है।

इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं है, दरअसल इस बार 27 अगस्त को रात्री करीब 9:32 बजे ही भद्रा समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि भद्रा काल में राखी बांधना निषेध माना गया है।

 

 

रक्षाबंधन 2026 पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या है?

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार 28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन के दिन सुबह 05:57 बजे से 09:48 बजे तक राखी बांधना बेहद शुभ और मंगलकारी होगा। इस दौरान बहने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर यह त्यौहार मना सकती हैं।

शास्त्रों में भाई को रक्षा सूत्र बाँधने के लिए दोपहर का समय काफी उत्तम माना गया है, क्योंकि इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं है, इसलिए अपराह्न काल में भी राखी का त्योहार मनाया जा सकता है।

 

राखी बांधने की विधि क्या है? (Puja Vidhi)

  • राखी वाले दिन बहन और भाई दोनों सुबह समय पर उठ जाए और नहा धोकर स्वच्छ कपड़े धारण करें।

  • अच्छा होगा यदि बहन और भाई राखी बांधने से पहले व्रत का पालन करें।

  • शुभ मुहूर्त पर बहनें पूजा की थाली में राखी, रोली, अक्षत, मिठाई आदि रखे और दीया जलाएं।

  • राखी बांधने से पहले बहने अपने भाई के माथे पर रोली और अक्षत का टीका लगाए।

  • अब बहनें भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधे। राखी बांधने के दौरान निम्नलिखित मंत्र का जाप किया जा सकता है।
  • ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
    तेन त्वामभि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

  • अब बहन अपने भाई की आरती उतारे और मिठाई खिलाएं। यदि भाई बड़ा है तो उसके पैर छूकर आशीर्वाद लें।

  • इसके बाद भाई अपनी बहन को उपहार के साथ ही हमेशा उसकी रक्षा करने और हर परेशानी में उसका साथ देने का वचन दे।

राखी के लिए हमेशा रेशम का धागा अथवा सूती धागे या कलावे का प्रयोग बेहद शुभकारी माना गया है, कभी भी प्लास्टिक या किसी अन्य पदार्थ की बनी राखी का इस्तेमाल ना करें। हालांकि आप सोने या चांदी से बने रक्षा सूत्र का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

भद्रा काल में राखी क्यों नहीं बांधनी चाहिए?

शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल को अशुभ माना जाता है और इस दौरान सभी शुभ कार्य टाले जाते हैं, ऐसे में भद्रा काल में बहनों को भाई की कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए। ऐसा करने से भाई के जीवन पर संकट आने की आशंका होती है इसके साथ ही बहन के जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। बताया जाता है कि रावण की बहन शूर्पणखा ने भद्रा काल में रावण को राखी बांधी थी जिसके परिणाम स्वरूप उसके और उसके पूरे वंश का विनाश हो गया।

 

2025, 2026, 2027, 2028 और 2029 में रक्षा बंधन की तिथि

हिन्दुओं का पवित्र पर्व रक्षा बंधन पिछली साल 2024 में सोमवार, 19 अगस्त को मनाया गया था, 2025 में यह 09 अगस्त को और 2026 में 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

सालतारीख़
202330 और 31 अगस्त
202419 अगस्त
202509 अगस्त
202628 अगस्त
202717 अगस्त
202805 अगस्त
202923 अगस्त
203013 अगस्त
नोट: तारीखें बदल सकती है।

 

 

क्या होता है राखी का त्यौहार?

रक्षाबंधन का इंतजार हर भाई-बहन करते हैं और यह त्यौहार भाई बहन के प्रेम का पर्याय माना जाता है।

इस दिन भाइयों की कलाई पर बहने रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का वचन लेती है और उनकी लम्बी आयु की कामना करती है तो वही भाई भी सदैव अपनी बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है।

यह परंपरा आज से नहीं बल्कि पौराणिक काल से ही चलती आ रही है और इसके पीछे कई पौराणिक कहानियाँ भी प्रचलित हैं।

 

नाग पंचमी और रक्षाबंधन कब है?

श्रवण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व होता है जो इस साल सोमवार, 17 अगस्त 2026 को मनाया गया। तो वहीं श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन 28 अगस्त को है।

जहाँ नाग पंचमी पर नाग देवता और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है, तो वही रक्षा-बंधन पर बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं।

 

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखा गया है, HindiGyanStudio.com इसकी पुष्टि नहीं करता। कोई भी बात अमल में लाने से पहले किसी विद्वान पंडित से राय अवश्य ले।


Sandeep Kumar

संदीप, HindiGyanStudio.Com के प्रमुख लेखक हैं, वे अक्सर इस पर महत्वपूर्ण दिवसों, जयंती, त्योहारों और अन्य जरुरी विषयों पर जानकारी अपडेट करते हैं। उनके पास कंटेंट लेखन में 5 सालों से अधिक का अनुभव है, वे इससे पहले कई वेबसाइट्स पर आर्टिकल लिखते रहे है।