Christmas Gana 2025: ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस दूसरे देशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, यहाँ क्रिसमस डे का त्यौहार इसाई ही नहीं बल्कि गैर ईसाइयों द्वारा भी काफी हर्ष और उल्लास से सेलिब्रेट किया जाता है।
आज कि इस लेख में हम आपको क्रिसमस (Christmas), Jesus/Ishu और संता क्लॉस (Santa Claus) के कुछ खास वीडियो में गाने बताने जा रहे हैं, जो आपको इस क्रिसमस और इस न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने में काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Top 10 Christmas Hindi Songs List 2025
यह सभी हिंदी वीडियो सोंग्स है, जिनमें नए-पुराने और बॉलीवुड, रैप सोंग्स भी शामिल है, आप इन्हें यूट्यूब पर जाकर आसानी से चला सकते हैं।
1. आओ तुम्हें चांद पे ले जाएं
आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं गाना फिल्म जख्मी का है, जो 1975 में रिलीज हुई थी, हालांकि यह गाना काफी पुराना है लेकिन इसमें दिया गया म्यूजिक बप्पी लहरी का है तथा इस गाने में लता मंगेशकर और सुषमा परेस्था (पूर्णिमा) ने अपनी आवाज देकर इसमें चार चांद लगा दिए हैं।
यह गाना सुनील दत्त, आशा पारेख और बेबी पिंकी पर फिल्माया गया है। गाने के बोल “जिंगल बेल जिंगल बेल” से शुरू होते हैं जो क्रिसमस की काफी मशहूर Poem है, यह गाना क्रिसमस के लिए एकदम सही है।
2. नेकी की राहों पर तू चल
ट्रैफिक फिल्म का यह गाना ईश्वर की इबादत के लिए एक बेस्ट सोर्स और सोंग है, इस गाने को अरिजीत सिंह और मिथुन ने आवाज दी है। गाने के लिरिक्स काफी गहरे और म्यूजिक काफी शांत है. आपको बता दे गाने के लिरिक्स और म्यूजिक दोनों ही मिथुन द्वारा दिए गए हैं।
आपको क्रिसमस डे पर यह गाना जरुर सुनना चाहिए इसे सुनकर आप काफी शांति का आभास करेंगे।
3. आता है आता है सैंटा क्लॉस आता है…
वैसे तो क्रिसमस डे पर बहुत कम ही Bollywood हिंदी गाने बने हैं, लेकिन शानदार फिल्म का यह गाना आता है आता है सैंटा क्लॉस आता है काफी सटीक और सुरीला गाना है, जिसे किशोर कुमार ने गाया है।
इस फिल्म में संजीव कुमार, शर्मिला टैगोर, विनोद मेहरा, अरुणा ईरानी, डेविड अब्राहम और जगदीप जैसे अभिनेता और अभिनेत्रियाँ हैं। यह गाना अब तक का सबसे बेस्ट बॉलीवुड क्रिसमस सॉन्ग है, आप इसे जरूर सुने और अपनी Christmas की शाम को और सुनहरा बनाएं।
4. बड़ा दिन मुबारक (अनुराधा पौडवाल)
अनुराधा पौडवाल जी तो डिवोशनल सोंग्स की देवी हैं, भारत में क्रिसमस का त्यौहार बड़ा दिन के रूप में मनाया जाता है, इसीलिए बड़े दिन का एक गाना होना भी जरूरी है। बड़ा दिन मुबारक गाना अनुराधा पौडवाल जी ने अपनी सुरीली और मधुर आवाज में गाया है जो कि आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा।
5. Santa Claus | Addy Nagar (Punjabi Song)
19 दिसम्बर 2019 को रिलीज हुआ Santa Claus गाना, Addy Nagar द्वारा गाया गया है, जिसमें कंगना शर्मा फीचर कर रही हैं। गाने के लिरिक्स भी Addy Nagar ने लिखे हैं, जिसे लोकधुन यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इसे अब तक 26 मिलियन से ज्यादा Views मिल चुके हैं।
6. बीनकोन एरा एरा (Kurukh Christmas Gana Hindi Mein)
ज्ञानी आलरगा ज्ञानी आलरगा
बीनकोन एरा एरा
जीसुसी कुन्दुरका देशन बेद्दा लगियार
बीनकोन एरा एरा
7. जिंगल बेल जिंगल बेल जिंगल ऑल द वे (Santa Claus Poem/Anthem)
जिंगल बेल को अब तक की सबसे पॉपुलर कविता (Poem) के रूप में बच्चों को याद कराया जाता है। आप इसे यूट्यूब पर सर्च करेंगे तो आपको Youtube पर इसके अलग-अलग वर्जन जैसे “भोजपुरी” आदि मिल जाएंगे, आप किसी भी अच्छे वर्जन को चुनकर कर Jingle Bells गाने को सुनकर भी अपनी Xmas को और भी सुनहरा बना सकते हैं।
8. यीशु मसीह देता ख़ुशी (Christian songs)
9. झूमों नाचों यीशु पैदा हुआ (Cover song)
Jaago Family ने अलका प्रसाद के गाने ‘Jhoomo Nacho’ के cover song को काफी अच्छे से पेश किया है, यह भगवान यीशु के जन्मोंत्स्व का बेहद प्यारा गीत है।
10. चमका सितारा
X-Mas के साथ नए साल की खुशी भी 25 दिसंबर के आते ही बढ़ जाती है और क्रिसमस का उत्साह दोगुना हो जाता है।