Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं, बधाई संदेश, कोट्स और शायरी फोटो

चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष) को गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया जाता है, अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार इस साल 2026 में उगादि कब है और इसके लिए शुभकामना संदेश और शायरी फोटो यहाँ दी गई है।



Gudi Padwa 2026 Wishes Quotes in Hindi: हिंदू पंचांग (कैलेंडर) की शुरुआत गुड़ी पड़वा पर्व से होती है, यह चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। बताया जाता है कि वर्ष प्रतिपदा (उगादि) के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। गुढीपाडवा हिंदू कैलेंडर का पहला दिन होता है इसीलिए इस दिन को हिंदू या भारतीय नववर्ष के रूप में मनाया जाता है, जिसे नव संवत्सर (Hindu New Year 2083) भी कहते हैं। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है।

हैप्पी गुड़ी पड़वा नवरात्रि और नवसंवत्सर फोटो
हैप्पी गुडी पड़वा नवरात्रि और नवसंवत्सर फोटो

आइए अब आपके साथ Gudi Padwa कब, क्यों और कहाँ मनाया जाता है? तथा इसका महत्व, अर्थ और कुछ शुभकामना फोटो (Wishes Quotes Images) साझा करते है।

 

Gudi Padwa Date: 2026 में गुड़ी पड़वा का पर्व कब है?

इस साल 2026 में गुड़ी पड़वा 19 मार्च को गुरुवार के दिन है। दरअसल वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 को प्रातः 6:52 बजे आरंभ होगी और 20 मार्च को प्रातः 4:52 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर गुड़ी पड़वा 19 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का शुभारंभ भी होगा।

गुड़ी पड़वा भारत का हिन्दू धर्म मानने वालों का पर्व है, जो नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। महाराष्ट्र में इसे फसलों के मौसम का प्रतीक भी माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गुड़ी पड़वा चैत्र महीने के पहले दिन ही मनाया जाता है, जो अंगेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च-अप्रैल के महीने में पड़ता है।


गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुड़ी पड़वा का महत्व (Importance of Gudi Padwa in Hindi)

गुड़ी को विजय का प्रतीक माना जाता है जिसे कुछ लोग ‘धर्म ध्वज‘ भी कहते हैं मान्यता है कि गुड़ी घर में समृद्धि लाती है। महाराष्ट्र में कुछ लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की विजय प्रतीक के रूप में गुड़ी लगाते हैं।

Gudi Padwa से जुडी कथा (Story): गुढीपाडवा की भगवान राम से जुड़ी एक कथा प्रचलित है, जिसमें भगवान राम ने बाली के अत्याचारी शासन से दक्षिण के लोगों को मुक्त कराया। इस खुशी में लोगों ने गुढी अर्थात विजय पताका लहराई यह परंपरा तभी से अधिकतर दक्षिण भारत के महाराष्ट्र में प्रचलित है।


हैप्पी गुड़ी पड़वा फोटो

हैप्पी गुड़ी पड़वा फोटो
हैप्पी गुड़ी पड़वा फोटो

Happy Gudi Padwa 2026 Wishes Images: गुडी पड़वा शुभकामना संदेश, शायरी और कोट्स फोटो स्टेटस

Happy Hindu Nav Varsh Images Photo Gudi Padwa Best Wishes Photo Wallpaper का उपयोग आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियानाजो को भारतीय नववर्ष की बधाई देने और फेसबुक व्हाट्सएप्प स्टेटस Hindu Nav Varsh Facebook Whatsapp Status लगाने में कर सकते है।

गुड़ी पड़वा की है अनेक कथाएँ,
गुडी ही विजय पताका कहलाए,
पेड़-पौधों से सजता है चैत्र माह,
इसलिए हिंदू धर्म में यह नव वर्ष कहलाए।
गुढीपाडवा हर्दिका शुभेच्छा


Happy Gudi Padwa 2026 Wishes Images, Quotes, Status in hindi
Happy Gudi Padwa 2026 Wishes Images, Quotes, Status in hindi

 

वृक्षों पर सजती नये पत्तों की बहार,
हरियाली से महकता प्रकृति का व्यवहार,
ऐसे सजता है गुडी का त्यौहार,
मौसम ही कर देता नववर्ष का सत्कार।
गुड़ी पड़वा की बधाई


Gudi Padwa Ki Badhai 2026 Quotes hindi
Gudi Padwa Ki Badhai 2026 Quotes hindi

 

Gudi Padwa Wishes in Sanskrit (नववर्ष मंगलमय हो शुभकामनाएं संस्कृत में)

ब्रह्मध्वज नमस्तेऽस्तु सर्वाभीष्टफलप्रद।
प्राप्तेऽस्मिन् वत्सरे नित्यं मद्गृहे मङ्गलं कुरु॥
नूतनवर्ष: आयुष्पूर्ण: सुरक्षित: च स्यात्


Shubh Gudi Padwa Quotes in Sanskrit
Shubh Gudi Padwa Quotes in Sanskrit

 

 

Gudi Padwa Wishes in Marathi (गुढी पाडवा)- गुढी पाडव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा

नव चैतन्याचा गोडवा
समृद्धीची गुढी उभारु,
आला चैत्राचा पाडवा.
“शुभ गुढी पाडवा”
नुतनवर्षाभिनंदन!


Gudi Padwa in Marathi - गुढीपाढव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा
Gudi Padwa in Marathi – गुढीपाढव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा

 

Happy Gudi Padwa गुढीपाडवा 2026 Wishes Images
Happy Gudi Padwa गुढीपाडवा 2026 Wishes Images

 

Happy Gudi Padwa (Ugadi) Images

Gudi Padwa 2026 Wishes Full Screen Status
Gudi Padwa 2026 Wishes Full Screen Status

 

 

कैसे मनाते है गुड़ी पड़वा का पर्व?

गुड़ी पड़वा (मराठी पड़वा) के दिन हिंदू धर्म के उपासक इसे अलग-अलग तरह से मनाते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस मौके पर Gudi और आम के पत्तों से बना बंदनवार घर के द्वार पर सजाते हैं। भारत में इसका सबसे ज्यादा महत्व महाराष्ट्र में देखने को मिलता है।

इसके साथ ही किसान इस दिन को रबी की फसल की कटाई और पुनः बुवाई तथा फसल की अच्छी पैदावार की कामना के साथ मनाते हैं।

इसके अलावा गोवा और केरल में इसे ‘संवत्सर पड़वा‘ के नाम से जाना जाता है, तथा कर्नाटक में ‘युगाड़ी‘, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ‘उगाड़ी‘, कश्मीरी हिंदू ‘नवरेह‘ और मणिपुर में इसे सजिबु नोंगमा पानबा या मेइतेई चेइराओबा के रूप में मनाते हैं।

 


Sandeep Kumar

संदीप, HindiGyanStudio.Com के प्रमुख लेखक हैं, वे अक्सर इस पर महत्वपूर्ण दिवसों, जयंती, त्योहारों और अन्य जरुरी विषयों पर जानकारी अपडेट करते हैं। उनके पास कंटेंट लेखन में 5 सालों से अधिक का अनुभव है, वे इससे पहले कई वेबसाइट्स पर आर्टिकल लिखते रहे है।