Men’s Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की थीम, इतिहास और कोट्स

Men,s Day: पुरुषो के मह्त्व को बताने और समाज एवं परिवार में सकारात्‍मक बदलाव की कामना के लिए हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। आइए जानते है इस साल की की थीम, इतिहास और कोट्स



International Men’s Day 2026 Date: प्रतिवर्ष 19 नवम्बर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस के रूप में मनाया जाता है, पुरूषों को समर्पित इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज में पुरूषों (मर्दों) के महत्व और उनकी सकारात्मक छवि पर दुनिया का ध्यान केन्द्रित करना है। ऐसे मे सवाल यह भी उठता है की आखिर पुरूषों को समर्पित यह दिन मनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। आइए अब आपको इंटरनेशनल मेंस डे के बारे में विस्तार से बताते है।

हमेशा से ही दुनिया मे पुरुषों की छवि को एक गुसैल, हिंसक और बेसब्र इंसान के रूप मे देखा जाता है, फिल्मों से लेकर किताबों तक में ज्यादातर पुरुषो के इसी रूप को दिखाया और दर्शाया जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है की क्या पुरुष सच मे ऐसे ही व्यक्तित्व वाले इन्सान होते है? या लोगों के बीच फैली यह परिभाषा एक अवधारणा मात्र है।

International Men's Day 2026 Date
International Men’s Day 2026 Date

इंटरनेशनल मेंस डे के बारे में जानकारी:
नाम:अन्तर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस
शुरूआत:वर्ष 1999 में
तिथि:19 नवम्बर (वार्षिक)
थीमघोषणा की जानी बाकी है

 

अंतरराष्ट्रीय पुरूष दिवस कब मनाते है? (International Men’s Day 2026 Date)

विश्व स्तर पर पुरुषो के महत्व को बताने और समाज एवं परिवार में सकारात्‍मक बदलाव की कामना के लिए हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस (International Men’s Day) मनाया जाता है। इस साल 2026 में इंटरनेशनल मेन्स डे गुरुवार, 19 नवम्बर को मनाया जा रहा है, यह दिन पुरुषों की भलाई एवं उनके प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाता है।

इस दिवस को बढ़ावा देने और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए सार्वजनिक सेमिनार, एक्टिविटीज, पैनल चर्चा तथा लेक्चर सहित पुरस्कार समारोह और कला प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता हैं।

 

 

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस का इतिहास (History)

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की स्थापना त्रिनिदाद ताबागो में वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय के हिस्ट्री लेक्चरर डॉ. जीरोम तिलक सिंह ने वर्ष 1999 में की थी। विकिपीडिया के अनुसार 8 फरवरी 1991 को इस परियोजना की कल्पना के बाद 7 फरवरी 1992 को थॉमस ओस्टर द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

हालांकि वर्ष 1960 से ही लोग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समान ही अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाने का प्रयास कर रहे थे और वे इस दिन को 23 फरवरी को मनाना चाहते थे। परन्तु कठिन प्रयासों के बाद 1999 मे जाकर लोगों को इस दिन का महत्व लोगों को समझ आया और इसकी शुरुआत की गयी।


भारत मे पुरुष दिवस की शुरुआत (Mens Day In India)

उपलब्ध जानकरी के मुताबिक भारत में पुरूष दिवस की शुरुआत 2007 में एक महिला द्वारा की गयी, जिनका नाम उमा चल्ला है। उमा चल्ला हैदराबाद की एक लेखिका और “सेव द इंडियन फ़ैमिली फ़ाउंडेशन” जैसे गैर-लाभकारी सहित कई अन्य संगठनों की संस्थापक है। उमा चल्ला के अनुसार, जब हमारी संस्कृति में शिव और शक्ति दोनों का महत्व समान हैं तो पुरुषों के लिए भी सेलिब्रेशन का एक दिन तो होना ही चाहिए।

 

इंटरनेशनल मेन्स डे क्यों मनाते है? (उद्देश्य)

19 नवम्बर को मनाए जाने वाले पुरुष दिवस का उद्देश्य पुरुषों और लड़कों को बराबर का सम्मान और संबंधों में सुधार, एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक 4 आत्महत्याओं में से 3 पुरुष होते हैं। पुरुष, महिलाओं की तुलना में 6 साल कम जीते हैं। काम पर मरने वालों में 95% पुरुष शामिल हैं। यह आंकड़े बताते है कि हम पुरूषों की स्थिति को लेकर किस हद तक जागरूक हैं। हम विश्व स्तर पर पुरुषों के स्वास्थ्य संकट के दिनों में जी रहें हैं, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। ऐसे में पुरूष दिवस हमें संभलने का एक मौका देता है।


Men’s Day के 6 स्तंभ:

  1. पुरुषों के सकारात्मक रोल मॉडल को बढ़ावा देना;
  2. समाज में पुरुषों के सकारात्मक योगदान का जश्न मनाना;
  3. सभी पुरुषों के स्वास्थ्य और उनकी भलाई पर ध्यान केंद्रित करना;
  4. सामाजिक और कानूनी क्षेत्र में पुरुषों के खिलाफ भेदभाव को उजागर करना;
  5. लैंगिक संबंधों में सुधार लाना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना;
  6. सभी लोगों के लिए एक सुरक्षित, बेहतर दुनिया का निर्माण करना;

 

अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2026 थीम (विषय)

19 नवम्बर को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस 2026 की थीम ‘अभी घोषित की जानी बाकी‘ है। हालांकि पिछले साल 2025 में इसे “Celebrating Men and Boys” Theme के साथ मनाया गया था। 2024 की थीम “सकारात्मक पुरुष रोल मॉडल” (Positive Male Role Models) निर्धारित की गयी थी।

इससे पहले मेंस डे 2023 की थीम “शून्य पुरुष आत्महत्या” (ZERO MALE SUICIDE) थी। साल 2022 में इसे “पुरुषों और लड़कों की मदद करना” (Helping Men and Boys) विषय के साथ मनाया गया था, यह थीम पुरुषों और लड़कों को महत्व देने और विश्व स्तर पर पुरुषों और लड़कों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करने के लिए है।

इससे पहले International Men’s Day 2021 की Theme ‘Better relations between men and women’ (पुरुषों और महिलाओं के बीच बेहतर संबंध) थी। और 2020 का विषय “Better health for men and boys” (पुरुषों और लड़कों के लिए बेहतर स्वास्थ्य) था तथा 2019 में इसे “मेकिंग फ़ॉर मेन्स एंड बॉयज़” (Making For Mens and Boys) विषय के साथ मनाया गया था।


 

Happy International Men’s Day Quotes (पुरूषों पर उद्धरण/Wishes)

प्रिय पुरुषों, हमारे जीवन को सुंदर और अद्भुत बनाने के लिए आपका धन्यवाद।
हैप्पी मेन्स डे!

एक पुरूष अपने परिवार और प्रियजनों के कल्याण के लिए अपनी खुशी और जीवन का बलिदान करता हैं। ऐसे सभी आदमियों को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!

पुरूष ईश्वर की रचना का सबसे सुंदर हिस्सा है जो बहुत ही कम उम्र में समझौता करना शुरू कर देता है।
पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!

सभी पुरुषों की सुंदरता यह है कि प्रत्येक में एक विशेष गुण होता है, और यह अविश्वसनीय है जब आप उनके सच्चे दिल की खोज करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुभकामनाएं!

असली आदमी मुसीबत में मुस्कुराता है, संकट से ताकत बटोरता है, और प्रतिबिंब से बहादुर बनता है।” थॉमस पेन

एक आदमी का सही माप यह है कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करता है, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं करता।” सैमुअल जॉनसन

 


सोर्स: https://internationalmensday.com/

Sandeep Kumar

संदीप, HindiGyanStudio.Com के प्रमुख लेखक हैं, वे अक्सर इस पर महत्वपूर्ण दिवसों, जयंती, त्योहारों और अन्य जरुरी विषयों पर जानकारी अपडेट करते हैं। उनके पास कंटेंट लेखन में 5 सालों से अधिक का अनुभव है, वे इससे पहले कई वेबसाइट्स पर आर्टिकल लिखते रहे है।