Pink Moon 2026: सुपर पिंक मून क्या है? जानिए भारत में कब दिखाई देगा और इसे कैसे देखें?

2025 में पिंक मून दिखाई दिया जो भारत में 13 अप्रैल को सुबह 05:52 बजे अपने चरम पर था। 2026 में Super Moon या Full Pink Moon 01-02 अप्रैल को निकलेगा। आइए जाने भारत में यह कब दिखाई देगा...



Pink Moon 2026 India Date and Time: पिंक मून (Pink Moon) एक काफी अद्भुत खगोलीय घटना है, जो अक्सर भारत में वसंत ऋतु यानि अप्रैल मे पड़ने वाली पूर्णिमा को दिखाई देती है। कई बार इसे फुल पिंक मून या Super Moon भी कहा जाता है क्योंकि इस दिन चांद थोडा बड़ा और चमकदार दिखाई देता है। यह घटना साल में काफी कम ही होती है इसलिए लोग इसे देखने के लिए काफी उत्सुक रहते है।


Pink Moon 2026 India Date and Time
Pink Moon 2026 India Date and Time

इस साल अप्रैल का Full Pink Moon 01-02 अप्रैल 2026 को दिखाई देगा, तो वहीं पिछली साल 2025 में यह 12 अप्रैल को दिखाई दिया था। हालंकि भारत में यह काफी कम ही विज़िबल होता है। यहाँ हम आपको पिंक मून या Supermoon क्या है? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे है।

भारत में पिंक मून कब निकलेगा 2026 डेट और टाइम?

भारत में इस साल 2026 में गुलाबी चंद्रमा (अप्रैल में पड़ने वाली पूर्णिमा) जिसे ‘फुल पिंक मून‘ भी कहा जाता है, बुधवार, 02 अप्रैल को दिखाई दिया देगा। भारतीय समयानुसार यह 02 अप्रैल को सुबह लगभग 07:42 बजे अपने चरम पर होगा, लेकिन भारत में इसे देखने का सबसे अच्छा समय 1 से 2 अप्रैल की रात के दौरान होगा, जब यह 1 अप्रैल को सूर्यास्त के बाद पूर्वी आकाश में उदय होगा।

2026 में कुछ अन्य पूर्णिमा की तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 3 जनवरी — वुल्फ मून (Wolf Moon)
  • 1 फरवरी — स्नो मून (Snow Moon)
  • 3 मार्च — वर्म मून (Worm Moon)
  • 1 अप्रैल — पिंक मून (Pink Moon)
  • 1 मई — फ्लावर मून (Flower Moon)
  • 31 मई — फ्लावर/ब्लू मून (Blue Moon) (एक ही महीने में दूसरी पूर्णिमा)
  • 29 जून — स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon)
  • 29 जुलाई — बक मून (Buck Moon)
  • 28 अगस्त — स्टर्जन मून (Sturgeon Moon)
  • 26 सितंबर — कॉर्न मून (Corn Moon)
  • 25 अक्टूबर — हंटर’s मून (Hunter’s Moon)
  • 24 नवंबर — बीवर मून (Beaver Moon)
  • 23 दिसंबर — कोल्ड मून (Cold Moon)
अगली साल 2027 में दुनिया के अलग-अलग स्थानों पर लोग 20 अप्रैल को फुल पिंक मून (Pink Moon) देख सकेंगे। भारत में यह 20 अप्रैल को शाम 6:27 बजे के आसपास दिखाई दे सकता है। सूर्य की रौशनी कम होने के कारण यह ज्यादा स्पष्ट नहीं होगा, लेकिन रात्रि के समय आप इस खूबसूरत पिंक मून का दीदार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: NASA क्या है? नासा के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में


Super या Full Pink Moon कैसे देखें?

अगर आप इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साक्षी बनना चाहते है तो सुपर मून या पिंक मून के समय आप अपने छत पर या बालकनी से इस गुलाबी चाँद को देख सकते है, जिसे नग्न आखों से देखने से आंखों कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। इन देखने के लिए आंखों को चश्मे या लेंस की भी आवश्यकता नहीं है।

शायद आप इस Full Pink Moon के भारत (India) में दर्शन ना कर पाएं, लेकिन अगर आप इसे लाइव देखना चाहते हैं तो यूट्यूब चैनल के कई पर आपको यह लाइव देखने को मिल जाएगा। साथ ही कई टीवी चैनल भी इसके लाइव टेलीकास्ट को देखा जा सकता है।


सुपर मून क्या है? (What is Supermoon in Hindi?)

जब चांद पृथ्वी के सबसे करीब होता है तो यह बहुत बड़ा और चमकीला दिखाई देता है, ऐसे में इसे ही सुपरमून कहा जाता है। इस समय चाँद, पृथ्वी की कक्षा के सबसे ज्यादा करीब होता है।

आमतौर पर हमारे ग्रह पृथ्वी की चंद्रमा से औसतन दूरी 3,84,400 किलोमीटर है, परंतु जब सुपरमून होता है तब चंद्रमा पृथ्वी से कुछ कम दूरी पर होता है। 2020 में यह मात्र 3,56,907 किलोमीटर की दूरी पर था।

सुपर मून के दौरान चंद्रमा का आकार सामान्यतः 14 फ़ीसदी तक बढ़ा हुआ दिखाई देता है और यह 30% ज्यादा तेजी से चमकता दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti: कब, क्यों और कैसे मनाते है हनुमान जयंती जानिए पूजा विधि, कथा और शुभ मुहूर्त


क्यों कहा जाता है पिंक मून (गुलाबी चन्द्रमा)?

पिंक मून का अर्थ यह नहीं है कि आप को चंद्रमा गुलाबी रंग का नजर आएगा, बल्कि यह नाम तो अमरीका मे बसंत आने पर खिलने वाले एक गुलाबी फूल हर्ब मॉस पिंक (Phlox Subulata) से लिया गया है, जो उत्तर अमेरिका के पूर्व में बसंत आने पर खिलता है।

आपको बता दें कि अमेरिकन स्पेस एजेन्सी नासा (NASA) ने 41 साल पहले साल 1979 में पहली बार सुपरमून देखा था। और 2020 में सुपर पिंक मून 7 और 8 अप्रैल को दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 मिशन की पूरी जानकारी हिंदी में


Full Pink Moon का महत्व क्या है?

हिंदू, मुस्लिम, बौद्ध और इसाई आदि धर्म में पिंक मून का महत्व काफी ज्यादा है जहां हिंदू धर्म में फुल पिंक मून के दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है, इसके अलावा बौद्ध धर्म में इस ‘बाक पोय‘ नाम से जाना जाता है। ईसाई धर्म में इसे ‘पास्कल मून‘ कहा जाता है बताया जाता है ईस्टर की तारीख की गणना इसी दिन से होती है।

इतना ही नहीं इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार पिंक मून रमजान के पवित्र महीने में दिखाई पड़ता है। यह वही पवित्र महीना है जिसमें कुरान शरीफ प्रकट हुआ था।



Sandeep Kumar

संदीप, HindiGyanStudio.Com के प्रमुख लेखक हैं, वे अक्सर इस पर महत्वपूर्ण दिवसों, जयंती, त्योहारों और अन्य जरुरी विषयों पर जानकारी अपडेट करते हैं। उनके पास कंटेंट लेखन में 5 सालों से अधिक का अनुभव है, वे इससे पहले कई वेबसाइट्स पर आर्टिकल लिखते रहे है।

Leave a Comment