Vishva Khadya Suraksha Diwas 2026: स्वस्थ शरीर के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन काफी महत्वपूर्ण होता है, आजकल के मिलावटी युग में लोगों को दूषित भोजन और पानी के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) के रूप में मनाने की घोषणा की है।
2026 में 7 जून को रविवार के दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 8वां वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जा रहा हैं। आपको बता दें कि विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को मनाया जाता है।

| नाम | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (वर्ल्ड फूड सेफ़्टी डे) |
| तिथि | 7 जून (वार्षिक) |
| पहली बार | 7 जून 2019 |
| शुरुआत | 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा |
| उद्देश्य | दुनियाभर में प्रत्येक व्यक्ति को आहार सुनिश्चित करना और दूषित भोजन से होने वाली मौतों को कम करना |
| थीम (2026) | बोझ से समाधान तक – हर जगह सुरक्षित भोजन |
कब मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस?
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है इसकी शुरुआत साल 2018 में यूनाइटेड नेशन (संयुक्त राष्ट्र महासभा) के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा की गई थी। जिसके बाद 2019 में पहला World Food Safety Day मनाया गया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दूषित भोजन और पानी के खतरों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ़्टी डे के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था।
वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे का इतिहास
जुलाई 2017 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) सम्मेलन के 40वें सत्र में आपनाएं गए विश्व खाद सुरक्षा दिवस के प्रस्ताव पर दिसंबर 2017 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अपना समर्थन व्यक्त किया।
इसके बाद प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र की दूसरी समिति के समक्ष रखा गया, जिसे महासभा (UNGA) ने अपना लिया और 20 दिसंबर 2018 को प्रत्येक वर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने की घोषणा की गई।
डब्ल्यूएचओ, FAO के साथ संयुक्त रूप से वैश्विक स्तर पर सभी के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए इस महत्वपूर्ण दिवस में शामिल होने का आह्वान करता है।
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे क्या है? उद्देश्य
असुरक्षित खाद्य पदार्थ कई बीमारियों का कारण बनते हैं और खराब स्वास्थ्य का मुख्य कारक भी होते है ऐसे में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हरेक व्यक्ति को पौष्टिक, संतुलित और खाद मानकों पर आधारित भोजन सुनिश्चित करना है।
इसके आलावा खाद्य जनित जोखिमों को रोकना, उनका पता लगाना और प्रबंधन करना तथा असंतुलित और असुरक्षित खाद्य मानकों वाले भोजन के सेवन से होने वाली बीमारियों से लोगों को जागरूक कर मानव स्वास्थ्य में सुधार लाना भी इसके उद्देश्यों में से एक है।
क्यों जरूरी है यह दिन (महत्व)?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट की माने तो, पूरी दुनिया में हर वर्ष 10 में से 1 व्यक्ति की बिमारी का कारण दूषित भोजन होता है और हर साल करीब 4 लाख 20 हजार लोगों की मौत की असली वजह भी यही दूषित खाना होता है।
यह संकट बड़ों से ज्यादा उन बच्चों पर होता है जिनकी आयु 5 साल से कम है। रिपोर्ट की माने तो लगभग 1 लाख 25 हजार बच्चे हर साल इन खाद्य जनित रोगों का शिकार होकर अपनी जान गवां देते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 की थीम क्या है? (World Food Safety Day Theme)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2026 की थीम (विषय) है: “बोझ से समाधान तक – हर जगह सुरक्षित भोजन।” (From burden to solutions – safe food everywhere) तो वहीं 2025 का विषय (Theme) थी: “खाद्य सुरक्षा: विज्ञान का व्यवहार में उपयोग।” (Food safety: science in action)
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024 की थीम “खाद्य सुरक्षा: अप्रत्याशित के लिए तैयारी करें” (Food safety: prepare for the unexpected) है। दरअसल इसकी शुरूआत से ही यह दिवस प्रतिवर्ष एक ख़ास विषय पर आधारित होता है, वर्ष 2019 में पहले और वर्ष 2020 में दुसरे World Food Safety Day की थीम ‘खाद्य सुरक्षा सभी का सरोकार‘ (Food Safety, Everyone’s Business) थी।
पिछली साल 2023 का विषय “खाद्य मानक जीवन बचाते हैं” (Food standards save lives) थी, यह विषय खाद्य मानकों पर ध्यान आकर्षित करता है। क्योंकि खाद्य मानक ही यह सुनिश्चित करने में हमारी मदद करते हैं कि हम जो खा रहे हैं वह कितना सुरक्षित है।
साल 2022 में इसे “सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य” (Safer food, better health) Theme के साथ मनाया गया था, जो मानव स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की भूमिका पर प्रकाश डालता है। इससे पहले 2021 की Theme “Safe food today for a healthy tomorrow” (स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन) थी।
● 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस
● 14 जून: विश्व रक्तदाता दिवस
● 19 जून: पिता दिवस
● 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कैसें मनाया जाता है World Food Safety Day?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (FAO) संयुक्त रूप से सदस्य देशों, संगठनों और अन्य हितकारकों के सहयोग से प्रतिवर्ष विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाता है।
इस दिन जन साधारण को फूड सेफ्टी को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है, और उन्हें बताया जाता है की बेहतर स्वाथ्य के लिए पौष्टिक भोजन लेना कितना ज्यादा जरूरी है।
इस दिन दुनियाभर का ध्यान खराब खाने से होने वाली बीमारियों की ओर खींचा जाता है, ताकि इससे मरने वालों की संख्या में कमी लायी जा सकें।
इस दौरान कई Events का भी आयोजन किया जाता है, परन्तु पिछले कुछ सालों से कोरोना महामारी के चलते कई देशों में इसके कार्यक्रमों का आयोजन वर्चुअली किया जा रहा है।
खाद्य सामग्री खरीदते समय ध्यान रखें ये जरूरी बातें:
कई लोग खाने की सामाग्री के साथ छेड़छाड़ करके इसकी पौष्टिकता और गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ कर सकते है, ऐसे मे आपको कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिये जो इस प्रकार है:
- खाद्य पदार्थ खरीदते समय सामान की खास जानकारी रखें, जैसे उसका रंग, शुद्धता और गुण आदि।
- पैक वाली चीज़ें खरीदते समय हमेशा समाप्ति की तिथि (Expire Date), वजन, कम्पनी का नाम, पैकिंग स्थिति, दाम और गुणवत्ता लेबल आदि की जांच आवश्य करें।
- सत्यापित दुकानों और कंपनियों का ही समान खरिदें, डुप्लीकेट और खुली खाद्य सामग्री खरीदने से बचे।
- जागरूक बने उपभोक्ता नियमों का पालन करे, एवं मानक चिन्हों की जाँच आवश्य करे।









