Computer Suraksha Divas 2026: हर साल 30 नवंबर को कंप्यूटर सुरक्षा दिवस (Computer Security Day) अपने सिस्टम में पर्सनल जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के मकसद से मनाया जाता है। इस साल 2026 में 39वां कंप्यूटर सिक्यूरिटी डे 30 नवंबर को सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस (World Computer Literacy Day) हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है।

यह दिन अपने पीसी/लैपटॉप पर डाटा को सुरक्षित और गोपनीयता को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है। कंप्यूटर को हिंदी में ‘संगणक‘ कहते है इसीलिए इसे ‘विश्व संगणक सुरक्षा दिवस‘ भी कहा जा सकता है। अमेरिका में वर्ष 2004 से ही अक्टूबर महीने को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह (National Cyber Security Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है।
| नाम: | विश्व कंप्यूटर सुरक्षा दिवस |
| शुरूआत: | वर्ष 1988 में |
| पहली बार: | 30 नवंबर 1988 |
| तिथि: | 30 नवम्बर (वार्षिक) |
कंप्यूटर सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है?
हर साल 30 नवंबर को कंप्यूटर सुरक्षा दिवस मनाया जाता है, यह दिन कंप्यूटर में निजी और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसे पहली बार वर्ष 1988 में मनाया गया था।
तेजी से बदलते इस तकनीकी युग में जहाँ स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ने हमारा काम आसान बनाया है तो वहीं इसकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ी है क्योकि कुछ लोग इसकी कमियों का फायदा उठाकर इसके उपयोगकर्ताओं को भारी नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में यह दिन मनाना महत्वपूर्ण हो जाता है।
यह दिन लोगों को उनकी कंप्यूटर की सुरक्षा के शीर्ष पर रहने और उनकी व्यक्तिगत जानकारियों और डाटा को सुरक्षित बनाने के एक कदम के रूप में मनाया जाता है।
कंप्यूटर सिक्यूरिटी डे की शुरूआत कैसे हुई? (इतिहास)
प्रतिवर्ष 30 नवंबर को कंप्यूटर सुरक्षा दिवस मनाया जाना वर्ष 1988 में शुरू हुआ था उस समय के आसपास कंप्यूटर एक आम चीज थी, भले ही ये घरों तक नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन 1980 के दशक में कंप्यूटर व्यापार और प्रसार का शुरुआती चरण था।
हैकिंग और वायरस लगभग आधुनिक कंप्यूटर के शुरुआती दिनों से ही शुरू हो गया था। उस समय कंप्यूटर बैंकिंग, सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में इस्तेमाल किया जाता था। जिसका सारा डाटा कंप्यूटर के सर्वर पर संग्रहित किया जाता था, और इसके हैक (Hack) होने का सीधा अर्थ मूल्यवान जानकारी का लीक होना था।
इसीलिए उस समय ही कंप्यूटर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण चिंता बन गई थी जिसके बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कंप्यूटर सिक्यूरिटी दिवस मनाने की शुरुआत की गयी।
Computer Security Day कैसे मनाया जाता है?
यह विश्व स्तर पर स्कूल, संस्थानों और सरकारी संगठनों द्वारा मनाया जाता है साथ ही कुछ कंपनियों में 30 नवंबर को महीने का आखिर दिन होने के कारण 1 दिन पहले ही इसे मनाया जाता हैं। इस दिन निम्नलिखित क्रियाकलाप किए जा सकते है:
- 1. पासवर्ड बदलें: अगर आपने अपने अकाउंट्स में एक जैसे या कमजोर पासवर्ड सेट किए हैं तो आप हैकरों (Hackers) की चपेट में आ सकते हैं। आप इस दिन को अपने सभी अकाउंट के पासवर्ड को बदलने या अपडेट करने के लिए मनाएं।
आपको बता दें कि सबसे सामान्य और आसानी से हैक हो जाने वाले पासवर्ड में ‘123456‘ और ‘Password‘ जैसे पासवर्ड शामिल है। इन्हे कभी भी पासवर्ड के तौर पर सेट ना करें यदि आपने ऐसा किया है तो इसे तुरंत बदल दें
अगर आप बार-बार पासवर्ड भूल जाते हैं तो ज्यादातर आपको ज्यादातर Websites पर साइन अप का ऑप्शन मिलता है, आप Sign up ऑप्शन का Use कर अपने Google अकाउंट से लॉग इन करें, जिससे आपको बार बार पासवर्ड नहीं डालना होगा और बार-बार पासवर्ड याद रखने से भी आपको छुट्टी मिल जाएगी।
- 2. अपडेट सॉफ्टवेयर: इस दिन आप सभी स्पाइवेयर और मैलवेयर सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपडेट करें। सॉफ्टवेयर के साथ साथ यदि आप पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे भी जरूर अपग्रेड करें।
- 3. बैकअप बनाए: अपनी वेबसाइट या फिर फाइल और तस्वीरों या किसी अन्य जरूरी डाटा का बैकअप बनाएं। बैकअप बनाने के लिए सबसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेयर गूगल ड्राइव का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- 4. सिक्योरिटी बढाए: इसी तरह अगर आप एक कंपनी या बिज़नस के मालिक है तो अपने सभी कर्मचारियों से कंप्यूटर के सभी सिक्योरिटी और जरूरी प्राइवेसी तथा सॉफ्टवेयर्स को अपडेट करने के लिए कहें और खुद भी इस पर ध्यान दें।
● 1 दिसम्बर: विश्व एड्स दिवस
● विश्व टेलीविजन दिवस कब मनाते है?
● दिसम्बर माह के महत्त्वपूर्ण दिवस
कंप्यूटर सुरक्षा दिवस का मुख्य महत्व:
कंप्यूटर सुरक्षा दिवस (30 नवंबर) डिजिटल दुनिया में व्यक्तिगत डेटा, नेटवर्क और कंप्यूटर सिस्टम की सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। यह दिन याद दिलाता है कि डिजिटल जानकारी (बैंकिंग, व्यक्तिगत डेटा) की सुरक्षा आवश्यक है।
संगणक से हमारा काम आसान हो जाता है और यह संचार को भी सरल बनाते हैं, परंतु यह तकनीक जिस तरह प्रगति लेकर आई है उसी तरह ही गोपनीयता एवं सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं। ऐसे में आप भी इस दिन याद से अपने लैपटॉप/पीसी/कंप्यूटर की सिक्यूरिटी को बढ़ा ले।
आपको HindiGyanStudio.com की तरफ से कंप्यूटर सिक्यूरिटी डे की हार्दिक शुभकामनाएं!









