Vishwa Awas Divas 2026: प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावास दिवस या विश्व आवास दिवस शहरों और मानव बस्तियों में परिवर्तनकारी बदलाव लाने की दिशा में UN-Habitat के मिशन का समर्थन करता है। इस साल यह सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 को मनाया जा रहा है। अगली साल 2027 में वर्ल्ड हैबिटेट डे 04 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

| नाम: | विश्व पर्यावास/आवास दिवस (World Habitat Day) |
| शुरूआत: | वर्ष 1985 |
| तिथि: | अक्टूबर का पहला सोमवार (06 अक्टूबर 2026) |
| उद्देश्य: | दुनियाभर में आश्रय की मूल आवश्यकता के महत्व को समझाना। |
| थीम: | सभी के लिए पर्याप्त आवास |
| मेजबान देश: | मस्कट, ओमान |
| अगली बार: | 04 अक्टूबर 2027 |
विश्व पर्यावास दिवस की शुरूआत कैसे हुई? (इतिहास)
1986 से ही प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व पर्यावास दिवस (World Habitat Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत दिसंबर 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 40/202 प्रस्ताव पारित करने के साथ ही हो गयी थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ही अक्टूबर महीने के पहले सोमवार को वर्ल्ड हैबिटेट डे मनाने की घोषणा की थी।
1985 में यूनाइटेड नेशन्स द्वारा प्रस्ताव पारित करने के बाद वर्ष 1986 में पहली बार विश्व पर्यावास दिवस “शेल्टर इज माई राइट” थीम के साथ नैरोबी (केन्या) में आयोजित किया गया था।

क्यों मनाया जाता है? (उद्देश्य)
दुनियाभर में आम लोगों के लिए सस्ता, सुरक्षित, किफायती, और सभ्य आश्रयों की आवश्यकता को उजागर ही विश्व आवास दिवस का मुख्य उद्देश्य है।
इसके साथ ही बेघर होने की परेशानियों और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के मुद्दों को देखते हुए पर्याप्त आश्रय, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, स्वच्छता, नौकरी की संभावनाओं अन्य बुनियादी सेवाओं, आदि को उपलब्ध कराने की योजना बनाना इसका मक़सद है।
आवास का महत्व (Importance)
आवास किसी भी प्राणी की मूल आवश्यकता होती है, और इस मूल आवश्यकता के महत्व को समझाने के लिए ही हर साल यह दिवस (वर्ल्ड हैबिटेट डे) मनाया जाता है।
एक सर्वे के अनुसार, दुनिया भर में 1.6 अरब लोग घटिया आवास में रह रहे हैं और लगभग 100 मिलियन लोग बेघर हैं। यह दर्शाता है कि इस समय कुछ गंभीर कार्यवाही करना कितना जरूरी है अगर ऐसा नही किया गया तो आने वाले समय में दुनिया भर में झोपड़पट्टी में रहने वाले निवासियों की संख्या में बढोतरी होगी।
विश्व पर्यावास दिवस 2026 की थीम (विषय)
हर साल यह दिवस संयुक्त राष्ट्र-आवास (UN-Habitat) द्वारा जारी एक ख़ास विषय के साथ मनाया जाता है, इस साल विश्व पर्यावास दिवस 2026 की थीम “सभी के लिए पर्याप्त आवास” (Adequate Housing for All) है।
पिछली साल 2025 की थीम ‘शहरी संकट प्रतिक्रिया‘ (Urban Crisis Response) थी, तो वहीं 2024 में इसे “बेहतर शहरी भविष्य बनाने के लिए युवाओं को शामिल करना” (Engaging youth to create a better urban future.) विषय के साथ मनाया गया था।
World Habitat Day Themes:
- 2023: “लचीली शहरी अर्थव्यवस्थाएँ. शहर विकास और पुनर्प्राप्ति के चालक के रूप में” (Resilient urban economies. Cities as drivers of growth and recovery)
- 2022: ‘दूरी का ध्यान रखें: किसी को पीछे न छोड़ें और न ही कोई स्थान छोड़ें’ (Mind the Gap. Leave No One and No Place Behind)
- 2021: Accelerating urban action for a carbon-free world (कार्बन मुक्त दुनिया के लिए शहरी कार्रवाई में तेजी लाना)
- 2020: Housing for all: A better urban future (सभी के लिए आवास – एक बेहतर शहरी भविष्य
- 2019: frontier technologies to sustainable waste management to achieve Sustainable (सतत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रौद्योगिकियों को टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन की ओर अग्रसर करें)
- 2018: म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट
विश्व आवास दिवस का मेजबान देश (Hosting Country)
इस साल विश्व पर्यावास दिवस 2026 के मुख्य वैश्विक समारोह (Global Observance) की मेजबानी ओमान देश का मस्कट (Muscat) शहर करेगा। संयुक्त राष्ट्र (UN-Habitat) द्वारा इस वैश्विक मंच पर मस्कट को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है।
पिछली बार 2025 का ग्लोबल ऑब्जरवेशन मेजबान देश नैरोबी, केन्या और 2024 का मेक्सिको के क्वेरेटारो शहर में आयोजित किया गया था। 2023 में यह ‘बाकू, अज़रबैजान‘ में आयोजित किया गया था।
साल 2022 का कार्यक्रम 03 अक्टूबर को होस्ट कंट्री बालिकेसिर, तुर्की में आयोजित किया गया था। और 2021 में इसे Yaounde, कैमरून में मनाया गया था। इससे पहले 2020 का आयोजन इंडोनेशिया के सुरबाया शहर द्वारा किया गया था। जहाँ यूएन-हैबिटेट स्क्रॉल ऑफ ऑनर पुरस्कार प्रस्तुत किया गया। साल 2019 में मैक्सिको सिटी में मेक्सिको सरकार द्वारा आयोजित किया गया था।
- 02 अक्टूबर: लाल बहादुर शास्त्री जयंती
- 03 अक्टूबर: बॉयफ्रेंड डे
- 04 अक्टूबर: विश्व पशु दिवस
- 05 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस
- 06 अक्टूबर: वर्ल्ड स्माइल डे
- 08 अक्टूबर: वायु सेना दिवस
- 10 अक्टूबर: मानसिक स्वास्थ्य दिवस
- 11 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
- 14 अक्टूबर: प्रवासी पक्षी दिवस
- 16 अक्टूबर: विश्व खाद्य दिवस
- 24 अक्टूबर: विश्व पोलियो दिवस
- 31 अक्टूबर: एकता दिवस (वल्लभभाई जयंती)
वर्ल्ड हैबिटेट डे कैसें मनाया जाता है?
हर साल World Habitat Day के दिन एक खास थीम पर आधारित समारोह आयोजित किया जाता है इस साल यह आयोजन/अवलोकन इंडोनेशिया के सुरबाया शहर में आयोजित किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से दुनिया भर में पर्याप्त आश्रय के लिए प्रदान करने की कोशिश की जाती हैं।
हर साल इस इन कार्यक्रमों में गरीबों को आवास मुहाय्या कराने पर जोर दिया जाता हैं और साथ ही सभी के लिए किफायती आवास की योजना बनाई जाती हैं।
यह दिवस पाकिस्तान, जापान, जर्मनी, रूस हंगरी, USA, ब्राजील, UAE, चीन, इटली, इंडोनेशिया, मेक्सिको, नीदरलैंड, केन्या, समेत दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है।
अंतिम शब्द
इस विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर, आइए हम यह संकल्प लें कि हम हर स्थान पर, हर व्यक्ति के लिए समावेशी, सुरक्षित, लचीली और टिकाऊ मानव बस्तियाँ स्थापित करेंगे। हम ऐसे शहर और समुदाय बनाएंगे जहाँ हर किसी को समान अवसर मिले, प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग हो, और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए। हमारा उद्देश्य यह होना चाहिए कि आने वाली पीढ़ियों को एक ऐसा सुरक्षित और समृद्ध वातावरण मिले, जिसमें वे स्वस्थ, खुशहाल और संतुलित जीवन जी सकें।









