महत्वपूर्ण दिवस
यहाँ आपको भारत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जाने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों (Important Days) के बारे में पूर्ण जानकारी मिलेगी।
Global Recycling Day 2026: क्यों मनाया जाता है वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस? जानिए इतिहास, थीम और महत्व
क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कचरे को हम रोज़ बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही भविष्य में सबसे बड़ा संसाधन बन सकता है? आज दुनिया में बढ़ते प्रदूषण और कचरे की समस्या के बीच वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day) हमें यह याद दिलाता है कि रिसाइक्लिंग सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि पृथ्वी को बचाने का एक शक्तिशाली तरीका है। हर साल 18 मार्च को मनाए जाने वाले इस खास दिन का उद्देश्य लोगों को कचरे को “सातवां संसाधन” मानने और Reduce, Reuse, Recycle की सोच अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
International Day of Happiness 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस? जानिए इतिहास, थीम और हैप्पीनेस रिपोर्ट
क्या आप जानते हैं कि खुशी भी एक मानव अधिकार मानी जाती है? यही कारण है कि हर साल 20 मार्च को पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness) मनाया जाता है। इस खास दिन का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि जीवन में केवल पैसा या आर्थिक विकास ही सब कुछ नहीं है, बल्कि मानसिक शांति, सामाजिक संबंध और जीवन से संतुष्टि भी उतनी ही जरूरी है।
Ordnance Factories Day 2026: आयुध निर्माणी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानिए इतिहास और महत्व
हर साल 18 मार्च को भारत में एक खास दिन मनाया जाता है जिसे आयुध निर्माणी दिवस (Ordnance Factories Day) कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन का भारत की सुरक्षा और रक्षा उत्पादन से गहरा संबंध है? दरअसल यह दिन उस ऐतिहासिक शुरुआत की याद दिलाता है जब भारत में पहली आयुध फैक्ट्री स्थापित हुई थी। इस खास मौके पर देश की रक्षा तैयारियों, हथियार निर्माण और आत्मनिर्भर भारत की ताकत को याद किया जाता है। आइए जानते हैं आयुध निर्माणी दिवस का इतिहास, महत्व और इससे जुड़ी दिलचस्प बातें।
National Vaccination Day 2026: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानिए थीम, इतिहास और महत्व
हर साल 16 मार्च को भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन के पीछे एक बेहद दिलचस्प और ऐतिहासिक कहानी छिपी है? कभी दुनिया के पोलियो मामलों में सबसे आगे रहने वाला भारत आज पोलियो मुक्त देश बन चुका है। आखिर कैसे सिर्फ “दो बूंद जिंदगी की” ने लाखों बच्चों का भविष्य बदल दिया? आइए जानते हैं National Vaccination Day 2026 की थीम, इतिहास, महत्व और इससे जुड़ी जरूरी बातें, जो हर भारतीय को जरूर जाननी चाहिए।
CISF Raising Day 2026: क्यों मनाया जाता है सीआईएसएफ स्थापना दिवस? जानें पूरा इतिहास और महत्व
CISF Raising Day in Hindi 2026: क्या आप जानते हैं कि भारत के एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, परमाणु संयंत्र और कई बड़े सरकारी संस्थानों की सुरक्षा कौन करता है? इसका जवाब है केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)। हर साल 10 मार्च को CISF स्थापना दिवस मनाया जाता है, जो इस बहादुर सुरक्षा बल की स्थापना की याद दिलाता है। साल 2026 में CISF अपना 57वां स्थापना दिवस मना रहा है। आखिर CISF की शुरुआत कैसे हुई, इसकी क्या जिम्मेदारियां हैं और इस साल की थीम क्या है? आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी और रोचक जानकारी।
March 2026 Bank Holidays: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट
मार्च 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है? तो सावधान हो जाइए! इस बार होली, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहारों के कारण पूरे 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपका जरूरी ट्रांजैक्शन अटक सकता है। यहां देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट और जरूरी तारीखें।
World TB Day 2026 Theme: नई थीम का ऐलान, भारत ने अपने लिए चुना ख़ास स्लोगन?
टीबी को खत्म करने की दिशा में दुनिया ने एक और बड़ा कदम उठा लिया है! 24 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व टीबी दिवस 2026 की थीम का आधिकारिक ऐलान हो चुका है और इस बार फोकस सीधा नेतृत्व और जनता की ताकत पर है। “Yes! We Can End TB. Led by Bharat. Powered by People.” – क्या यह नारा भारत को टीबी मुक्त बनाने में गेमचेंजर साबित होगा? जानिए पूरी डिटेल और इस थीम का असली मतलब।
World TB Day 2026: विश्व क्षयरोग दिवस की थीम, इतिहास, महत्व और स्लोगन (नारे)
हर साल 24 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा चिन्हित विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। तपेदिक के प्रति जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है।
मार्च 2026 के महत्वपूर्ण दिन: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस और प्रमुख त्योहारों की लिस्ट (कैलेंडर)
क्या आप जानते हैं कि मार्च 2026 सिर्फ होली का महीना नहीं है? इस महीने में महिला दिवस, विश्व जल दिवस, शहीद दिवस, नवरात्रि, महावीर जयंती और दर्जनों राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवस आते हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं! अगर आप मार्च 2026 के सभी महत्वपूर्ण दिन एक ही जगह विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए सोने पर सुहागा है। यहाँ आपको 1 मार्च से 31 मार्च तक हर खास दिन की पूरी जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी।
Mother Language Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानिए थीम, इतिहास और महत्व
क्या आप जानते हैं कि एक भाषा के लिए छात्रों ने अपनी जान तक कुर्बान कर दी थी? हर साल 21 फरवरी को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि बलिदान, पहचान और संस्कृति की कहानी है। साल 2026 में यह दिवस और भी खास होने वाला है, क्योंकि इसकी थीम युवाओं और बहुभाषी शिक्षा से जुड़ी है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और वो सच्चाई जो शायद आपने पहले कभी नहीं पढ़ी होगी…















