Happy Valentine Day 2026 Shayari: 14 फरवरी पर भेजें ये दिल छू लेने वाली रोमांटिक शायरी

14 फरवरी 2026 आ चुकी है… क्या आपने अपने पार्टनर को अब तक “आई लव यू” कहा? अगर शब्द साथ नहीं दे रहे तो चिंता मत कीजिए! यहां पढ़ें ऐसी रोमांटिक और दिल को छू लेने वाली वैलेंटाइन डे शायरी, जिन्हें भेजते ही आपके प्यार की धड़कनें तेज हो जाएंगी। इस बार वैलेंटाइन डे को…



Happy Valentine Day 2026 Shayari in Hindi – फरवरी का महीना आते ही हवा में एक अलग सी मिठास घुल जाती है। 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलने वाला वैलेंटाइन वीक प्यार करने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे के बाद आता है सबसे खास दिन – वैलेंटाइन डे 2026। यह दिन सिर्फ गिफ्ट्स और सरप्राइज का नहीं, बल्कि अपने दिल की बात खुलकर कहने का होता है।

Happy Valentine Day 2026 Shayari in Hindi romantic love quotes for partner on 14 February
Happy Valentine Day 2026 Shayari in Hindi romantic love quotes for partner on 14 February

कई बार हम अपने पार्टनर से बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन शब्द साथ नहीं देते। ऐसे में रोमांटिक शायरी दिल की भावनाओं को खूबसूरती से बयां करने का सबसे प्यारा तरीका बन जाती है। अगर आप भी इस Happy Valentine’s Day 2026 पर अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो यहां दी गई प्यार भरी शायरी आपके काम आएगी।


वैलेंटाइन डे 2026 क्यों है खास?

वैलेंटाइन डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि रिश्ते को मजबूत करने का मौका है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को बताते हैं कि उनकी जिंदगी में उनका कितना महत्व है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते, लेकिन 14 फरवरी का दिन खास तौर पर रिश्तों में ताजगी और मिठास भरने के लिए जाना जाता है।

अगर आप सोच रहे हैं कि अपने पार्टनर को कैसे स्पेशल फील कराएं, तो एक सच्चे दिल से भेजी गई वैलेंटाइन डे शायरी हिंदी में किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा असरदार हो सकती है।


Happy Valentine Day 2026 Shayari in Hindi

नीचे दी गई सभी शायरी आप अपने पार्टनर को मैसेज, व्हाट्सऐप स्टेटस, इंस्टाग्राम कैप्शन या ग्रीटिंग कार्ड में लिखकर भेज सकते हैं।



चाहे कितने भी दूर रहो, पर दिल के करीब लगते हो,
बिन कहे ही मेरे दिल की हर एक बात समझते हो,
तुमसे प्यार हर दिन और भो बढ़ता जाता है,
तुम ही मेरी खुशी, मेरी सारी कायनात लगते हो!
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2026!


आप जब से आए हैं मेरी जिंदगी में,
मेरी दुनिया हो गई है और भी खूबसूरत,
इस दिल में बसाई है मैंने आपकी ही सूरत,
कभी नहीं जाना दूर हमसे भूलकर भी,
हमें हर कदम पर है आपकी बेहद जरूरत।
वैलेंटाइन डे की ढेरों बधाई!


गुलों की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे यार/प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी धड़कने जी उठती हैं।
Happy Valentine Day 2026


ये प्यार कभी हंसाता है, तो कभी बहुत रुलाता है,
हर पल ये आपका जी एहसास दिलाता है,
आप ही तो है मेरे दिल की धड़कन,।
अब आपके बिना कहाँ जीया जाता है.

हैप्पी वैलेंटाइन डे!


वो प्यारी सी हंसी, वो खिलखिलाना उसका,
बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना उसका,
जो देखूं मैं उसको, तो शरमाना उसका,
मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना उसका
Happy Valentine Day


मेरी यही दुआ है कि तेरे चेहरे पर हमेशा रहे शाइन,
मैं करूँ ऐसा प्यार, कि हर दिन लगे जैसे वैलेंटाइन।
इतना जी भर कर तुझे चाहूँ, कि खो जाए सारा टाइम,
बस तेरे करीब रहूँ, तेरे ही होने में बसा मेरा हर सपना, हर राइम। ❤️

वैलेंटाइन डे आपको हो मुबारक!


वो पूछते हैं हमें, क्या हुआ है तुम्हें?
अब उन्हें कैसे बताएं?
उन्हीं से मोहब्बत हुई है।
Happy Valentines Day 2026


हर धड़कन में तेरा एहसास बसता है,
तेरे बिना मेरा दिल तरसता है,
वैलेंटाइन डे पर बस इतना कहना है,
तेरी बाहों में ही मेरा सुकून मिलता है!
Happy Valentine’s Day


करनी है खुदा से एक गुजारिश,
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले,
हर जनम में साथी हो तुम जैसा,
या फिर कभी जिंदगी ही ना मिले।
Happy Valentine Day 2026


तेरा साथ मिले तो और कुछ न चाहिए,
बस तेरी बाहों का साया चाहिए,
दुनिया के हर गम से बेखबर रहूं,
बस तेरा प्यार हर जनम चाहिए!
हैप्पी वैलेंटाइन डे!


आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते,
होंठों से कुछ कह नहीं सकते,
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का,
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
Happy Valentine Day 2026


कागज भी हमारे पास है,
कलम भी हमारे पास है,
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,
ये दिल तो आपके पास है।
Happy Valentine’s Day!


हमारे दिल से दिल मिलाकर तो देखो,
सारे जहां की खुशियां तेरे दामन में रख देंगे,
हमसे प्यार का इजहार कर के तो देखो।
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2026


तेरे बिना तो मेरा दिल अधूरा है,
तू ही मेरी हंसी, तू ही मेरी तन्हाई,
वैलेंटाइन डे पर तुमसे बस यही कहता हूं,
तुम हो मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा ख्वाब।
Happy Valentine’s Day!


अच्छा लगता है तेरा नाम
मेरे नाम के साथ जैसे
कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो
किसी हसीन शाम के साथ।
Happy Valentine Day


यादों की बरसात लिए,
दुआओं की सौगात लिए,
दिल की गहराई से,
चांद की रोशनी से,
फूलों के कागज पर,
आपके लिए सिर्फ तीन लफ्ज –
आई लव यू!!


तुम्हारे साथ रहते रहते
तुम्हारी चाहत सी हो गई है,
तुमसे बात करते करते
तुम्हारी आदत सी हो गई है,
एक पल ना मिले तो बेचैनी सी लगती है,
दोस्ती निभाते निभाते
तुमसे मोहब्बत सी हो गई है।


कुछ बीते पल की यादें सजाए रखना,
कुछ आने वाले पल से आरजू लगाए रखना,
ये पल तो यूं ही आते-जाते रहेंगे,
बस होठों पे अपनी मुस्कुराहट बनाए रखना!


तेरी मोहब्बत से ये दिल बहक जाता है,
तेरा नाम लूं तो चेहरा चमक जाता है,
कैसे बयां करें हम हाल इस दिल का,
तुम ही हो जिसके बगैर मैं रह नहीं पाता हूं।


तेरी आंखों में जो प्यार का समंदर है,
वो मेरे लिए पूरी दुनिया का मंजर है,
रहूं तेरा, तू रहे मेरी अब बस यही आरजू है।
Happy Valentine’s Day 2026


कैसे बनाएं इस वैलेंटाइन डे को और भी खास?

सिर्फ शायरी भेज देना ही काफी नहीं, बल्कि उसे दिल से महसूस करना भी जरूरी है। आप चाहें तो:

  • अपने हाथ से लिखकर एक छोटा सा लव नोट दें।
  • डिनर डेट प्लान करें और वहीं शायरी सुनाएं।
  • सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ फोटो शेयर कर इन शायरियों को कैप्शन बनाएं।
  • वीडियो मैसेज बनाकर अपनी आवाज में शायरी सुनाएं।

याद रखिए, प्यार में सबसे ज्यादा मायने रखती है सच्चाई और भावना।


Happy Valentine Day 2026 Shayari in Hindi सिर्फ शब्दों का मेल नहीं, बल्कि दिल की गहराइयों से निकली भावनाएं हैं। अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं, तो इस 14 फरवरी को खुलकर अपने जज्बात जाहिर करें। एक प्यारी सी शायरी, एक सच्चा सा “आई लव यू” और थोड़ी सी केयर – यही रिश्ते को मजबूत बनाती है।

इस वैलेंटाइन डे 2026 पर अपने प्यार को खास बनाएं, रिश्ते में नई मिठास घोलें और इन रोमांटिक शायरियों के जरिए कहें – तुम हो तो सब कुछ है।

💖 हैप्पी वैलेंटाइन डे 2026! 💖


Leave a Comment