Best Chhath Pooja Ke Gane: बिहार और उत्तरप्रदेश समेत देशभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला साल का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व छठ पूजा (Chhath Puja) इस साल 2026 में होली के बाद चैती छठ 22-25 मार्च और दिवाली के बाद मनाई जाने वाली कार्तिक छठ पर्व 13-16 नवम्बर 2026 तक मनाया जा रहा है, जिसका जुड़ाव भगवान सूर्य देव और छठी मैया से है।
इस पर्व को और भी ख़ास और भक्तिमय बनाने के लिए यहाँ कुछ बेस्ट छठी माई के गीतों को आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, जिन्हें आप खरना बनाते समय, घाट पर जाते समय या घाट पर डीजे पर बजाकर इस पर्व को और भी शानदार बना सकते है। आइए अब आपके साथ छठी मैया के टॉप 10 भोजपुरी गाने की लिस्ट साझा करते है।

10 Best Chhath Puja Bhojpuri Songs 2026 List (छठ पूजा के गाने)
छठ पर्व पर सुने जाने वाले गानों में उगा है सूरज देव, मारबो रे सुगवा धनुष, केवला के पाट पर और कांचे ही बांस के बहंगिया जैसे भोजपुरी गीत सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।
यहाँ दिए गए सभी गाने भोजपुरी है क्योँकि यह पर्व ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के हिस्सों में मनाया जाता है, इन Songs को भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), कल्पना (Kalpana), श्रद्धा सिन्हा (Shardha Sinha) तथा अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने भी गाए हैं।
| S.No. | Song | Album | Singer |
|---|---|---|---|
| 1. | पहिले पहिले बानी कईले छठी मैया | निरहुआ चलल लंदन | कल्पना |
| 2. | चला भौजी हाली हाली सूरज दिखाइए लाली | जय छठी मैया (2021) | पवन सिंह, सोनू निगम, खुशबू जैन |
| 3. | छठ करे जाऐब नैहर में | – | खेसारी लाल यादव |
| 4. | उगा है सूरज देव | जोड़े जोड़े नारियल | अनुराधा पौडवाल |
| 5. | मारबो रे सुगवा धनुष | कर छठी मैया पर आस | अनुराधा पौडवाल |
| 6. | केवला के पाट पर | छठी मैया | शारदा सिन्हा |
| 7. | पहिले पहिले हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार | – | शारदा सिन्हा |
| 8. | हे छठ मैया | छठ मैया | शारदा सिन्हा |
| 9. | जोड़े जोड़े सुपवा | छठ घाट चली हा पापा | कल्पना |
| 10. | कांचे ही बांस के बहंगिया | छठ पूजा के गीत | अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल |
यहाँ देखें: छठ पूजा 2026: कब, क्यों और कैसें मानते है? मुहूर्त, कथा, सूर्योदय समय और विधि
1. पहिले पहिले बानी कईले छठी मैया
‘वर्ल्ड रिकॉर्ड भोजपुरी‘ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया यह लेटेस्ट छठ Song “पहिले पहिल बानी कईले छठी मैया”, फिल्म: निरहुआ चलल लंदन का है जिसे सिंगर कल्पना ने गाया है।
इस गाने में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और अमरपाली दुबे की जोड़ी काफी धूम मचाने वाली है यह गाना आपको काफी इमोशनल कर सकता है, क्योंकि इस गाने में निरहुआ और अम्रपाली दुबे एक पति पत्नी का रोल निभा रहे हैं और साथ मिलकर पहली बार छठ पूजा मना रहे हैं।
लेकिन छठ पूजा मनाते समय कुछ गुंडे आकर निरहुआ को मारने लगते हैं आगे की कहानी और गाने का लुफ्त उठाने के लिए आप इस वीडियो को अवश्य देखें।
2. चला भौजी हाली हाली सूरज दिखाइए लाली – Chhath Geet 2026
मशहूर भोजपुरी सिंगर और अभिनेता ‘पवन सिंह‘ तथा बॉलीवुड गायक सोनू निगम और खुशबू जैन का यह भोजपुरी छठ गीत “चला भौजी हाली हाली सूरज दिखाइए लाली” साल 2021 में I Believe Music Youtube Channel पर रिलीज किया गया है यह भोजपुरी सुपरहिट वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर 12 मिलीयन+ व्यूज के साथ अब भी हिट है।
3. छठ करे जाऐब नईहर में – Dj Song
मशहूर भोजपुरी सिंगर और अभिनेता ‘खेसारी लाल यादव‘ का यह भोजपुरी छठ गीत, “छठ करे जाऐब नैहर में” साल 2018 को 27 अक्टूबर को रिलीज किया गया था यह भोजपुरी सुपरहिट वीडियो सॉन्ग यूट्यूब पर 8 मिलीयन+ व्यूज के साथ अब भी हिट है।
4. उगा है सूरज देव – भोजपुरी छठ गीत
इस बार भोजपुरी सिंगर के गाने ही नहीं बल्कि हिंदी और भक्ति गीत गायिका “अनुराधा पौडवाल” का भोजपुरी छठ गीत यूट्यूब पर टॉप सर्च में आ रहा है, उगा हे सूरज देव गाना जिसे अनुराधा पौडवाल ने गाया है ‘जोड़े जोड़े नारियल‘ एल्बम का एक मशहूर छठ गीत (Chhath Geet) है, जो इस साल लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
5. मारबों रे सुगवा धनुष – Superhit Bhojpuri Chhath Geet
मशहूर भक्ति गीत गायिका अनुराधा पौडवाल द्वारा गाया गया मारबों रे सुगवा धनुख एक एवरग्रीन सुपरहिट भोजपुरी छठ गीत (Superhit Bhojpuri Chhath Geet) है, जो ‘कर छठी मैया पर आस‘ एल्बम का एक हिस्सा है।
इस गाने (Chhath Gana) को हर साल छठ के सबसे लोकप्रिय गीतों में चुना जाता है, और इसे सुनने पर अलग ही आनंद मिलता है, अगर आप छठ पूजा मना रहे हैं तो आपको यह गाना जरुर सुनना चाहिए।
6. केवला के पाट पर – शारदा सिन्हा
मशहूर छठ गीत गायिका शारदा सिन्हा के भी कई छठ गीत यूट्यूब पर काफी पसंद किए जाते हैं जिनमें से छठ गीत: “केवला के पाठ पर” एल्बम: छठी मैया का गाना इस बार भी लोगों को उतना ही पसंद आ रहा है।
यह गाना सूरज भगवान को अर्घ्य करते हुए फिल्माया गया है, इसीलिए इस गाने को “देई सुरुज के अराघिया” नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़े: गणेश जी के 10 बेस्ट गाने/आरती/भजन
7. पहिले पहिले हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार
यह गाना और इस गाने की वीडियो तो मेरा भी सुपर हिट और फेवरेट है, “पहिले पहिले हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार” गाना मशहूर गायिका शारदा सिन्हा द्वारा ही गाया गया है, इस गाने की वीडियो आपको काफी अच्छी लगेगी जिसे देखने के लिए आप वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे देख सकते हैं।
8. हे छठ मैया – शारदा सिन्हा का गाना
हे छठी मैया सॉन्ग भी फेमस भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा ने ही गाया है जो “छठ मैया” एल्बम का गीत है, साथ ही इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
वैसे तो शारदा सिन्हा के सभी छठ गीत काफी अच्छे हैं, और लोगों द्वारा पसंद भी किए जाते हैं, यहां मैंने आपको उनके कुछ ही सॉन्ग बताएं हैं लेकिन आपको शारदा सिन्हा जी के सभी छठ गीतों को जरूर सुनना चाहिए।
9. जोड़े जोड़े सुपवा – छठ गीत
मशहूर गायिका ‘कल्पना‘ द्वारा गाया गया “जोड़े जोड़े सुपवा” भोजपुरी छठ गीत एल्बम “छठ घाट चली हा पापा” का है जिसके लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं। गाना सिंगर कल्पना पर ही फिल्माया गया है जो आपको जरूर पसंद आएगा।
10. कांचे ही बांस के बहंगिया
‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए‘ गाना अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल जैसे सिंगर द्वारा गाया गया है, जो छठ पूजा के गीत एल्बम का है यह गाना आप छठ पर्व पर चला सकते हैं जो कि एक मशहूर और फेमस सॉन्ग है।
यह सभी भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Geet) आप छठ पूजा के विभिन्न अवसरों पर डीजे (DJ Speaker) पर चलाए जा सकते हैं। यह गाने आप प्रसाद बनाते समय, खरना के समय, अर्घ्य के समय, अर्घ्य देने जाते समय, या घाट से घर लौट कर आते समय चला सकते हैं।
11. उगी सुरुज देव…
पिछले साल, 2022 में छठ महापर्व के अवसर पर, भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार और संगीत के सुपरस्टार, पवन सिंह ने अपना नया छठ गीत ‘उगी सुरुज देव…’ रिलीज किया। यह गीत बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गाने को पवन सिंह और खुशबू जैन ने गाया है, जबकि बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ‘बसही’ ने दिया है। ‘उगी सुरुज देव’ छठ गीत को डीआरजे रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित किया गया है, इसमें पवन सिंह और पूजा बनर्जी पति-पत्नी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।
Note: Video Credit goes to its respective owner(s).












