World Cancer Day 2026: हर साल 4 फरवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस? जानें थीम, इतिहास और महत्व

हर साल 04 फरवरी को कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) के नेतृत्व में विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।



Vishva Cancer Divas 2026: कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है। जिसकी स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी। इस साल 2026 में 4 फरवरी को बुधवार के दिन वर्ल्ड कैंसर डे की 26वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। जिसकी Theme (विषय) ‘यूनाइटेड बाय यूनीक‘ है।

कैंसर को हिंदी में ‘कर्क रोग‘ कहा जाता है, यह काफ़ी ख़तरनाक और जानलेवा बीमारी है जो किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति को हो सकती है। सही समय पर इसकी पहचान न होने पर इसका उपचार मुश्किल और अधिक देरी मृत्यु का कारण भी बन सकती है।

World Cancer Day - Vishva Cancer Divas
World Cancer Day – Vishva Cancer Diwas
Vishwa Cancer Diwas Information in Hindi
नाम:विश्व कैंसर दिवस
तिथि:04 फरवरी (वार्षिक)
स्थापना:04 फरवरी 2000
उद्देश्य:कर्क रोग के बारे में लोगों को सतर्क और जागरूक करना
थीम (2026):यूनाइटेड बाय यूनीक

 

विश्व कैंसर दिवस का इतिहास? कैसे हुई शुरूआत

प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल (यूआईसीसी) के नेतृत्व में मनाया जाने वाला विश्व कैंसर दिवस कार्यक्रम एक वैश्विक पहल है। इसकी स्थापना 4 फरवरी 2000 को पेरिस में हुए एक विश्व कैंसर सम्मेलन (वर्ल्ड मिलेनियम अगेंस्ट कैंसर फॉर द न्यू मिलेनियम) के दौरान हुई। जिसका उद्देश्य कर्क रोग के बारे में जागरूक करना, इसकी रोकथाम और इलाज के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

इसे पहली बार वर्ष 1993 में स्विट्जरलैंड के जिनोवा में ‘यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल‘ (यूआईसीसी) के द्वारा मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) एक गैर सरकारी संगठन है जो वैश्विक स्वास्थ्य समुदायों को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाने में मदद करने के लिए बनाया गया है। यूआईसीसी 2008 में लिखे गए ‘विश्व कैंसर घोषणा‘ का समर्थन और नेतृत्व करता है।


Yuvraj Singh Thoughts On Cancer in Hindi

Yuvraj Singh Thoughts On Cancer in Hindi
Yuvraj Singh Thoughts On Cancer in Hindi

 

वर्ल्ड कैंसर डे क्यों मानते है? जानिए उद्देश्य

हर 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) या अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस घातक बीमारी के खिलाफ जागरूक करना और इसके पीड़ितों तथा इससे होने वाली मृत्यु की संख्या में कमी लाना है। साथ ही इस दिन जानलेवा बीमारी के बारे में फैली मिथ्या (गलत धारणाओं) को लोगों के भीतर से हटाना और उन्हें सही जानकारी देना भी इसके मुख्य मकसद में शामिल है।

इसके आलावा यह सभी देशों में कैंसर के लक्षणों को पहचानने, इसके प्रति लोगों को शिक्षित करने और सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों को विश्व स्तर पर इस बीमारी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने व कैंसर पीड़ितों को उत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।


 

विश्व कैंसर दिवस 2026 की थीम (विषय)

इस बार विश्व कैंसर दिवस 2025, 2026 और 2027 की थीम “यूनाइटेड बाय यूनिक” (United by Unique) रखी गई है। पिछली साल 2024 में इसे ‘क्लोज द केयर गैप‘ (देखभाल के अंतर को बंद करें) विषय के साथ मनाया गया था। जिसे ‘हमारी आवाज को एकजुट करना और एक्शन लेना‘ अभियान के तहत मनाया गया था। यह थीम कैंसर मरीजों की देखभाल में किए जाने वाले उस अंतर को दर्शाती है जो किसी के नाम, आय, शिक्षा, स्थान, जाति, लिंग, आयु और विकलांगता या जीवन शैली के आधार पर किया जाता है।

विश्व कैंसर दिवस को विश्व स्तर पर सफल बनाने तथा अधिक प्रभाव और जुड़ाव उत्पन्न करने के मकसद से बहु-वर्षीय अभियान के तौर पर 2022 से 2024 तक के लिए एक खास Theme ‘Close the Care Gap‘ के साथ मनाया जाएगा। इन तीनों साल में अलग-अलग कैंपेन के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।


पिछले कुछ सालों की कैंसर दिवस की थीमें
सालविषयTheme
2022 – 2024‘देखभाल के अंतर को बंद करें।’‘Close the Care Gap’
2019 – 2021‘मैं हूं और मैं करूंगा।’‘I Am and I Will.’
2016 – 2018‘हम कर सकते हैं। हाँ मैं।’‘We can. I can.’
2015हमसे परे नहींNot Beyond Us
2014मिथकों को तोड़नाDebunk the Myths
2013कैंसर के मिथक – तथ्य प्राप्त करेंCancer Myths – Get the Facts
2012एक साथ चलो कुछ करते हैंTogether let’s do something
2010-2011कैंसर को रोका जा सकता हैCancer can be prevented

Quotes on Cancer in Hindi

Thoughts on Cancer in Hindi
Thoughts on Cancer in Hindi

 

अन्तर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस का महत्व और फैक्ट्स (Importance & Facts)

एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत के समय लगभग 1 करोड़ 27 लाख लोग कैंसर से पीड़ित थे। तो वहीँ 70 लाख़ लोग हर साल इससे मर रहे थे।

  • वैश्विक स्तर पर मौत के कारणों की टॉप 10 लिस्ट में कैंसर भी शामिल है।
  • वैश्विक स्तर पर वर्ष 2018 में करीबन 96 लाख़ लोग कैंसर के कारण मर गए यानी कि 6 मौतों में से एक कैंसर जनित मृत्यु।
  • 30-50% कैंसर को स्वस्थ जीवन शैली अपना कर रोका जा सकता है।
  • लगभग 16% लोग कैंसर से मरते हैं।
  • मुंह का कैंसर, सर्वाइकल (ग्रीवा) कैंसर, फेफड़े, यकृत कैंसर, अमाशय और कोलोरेक्टल कैंसर (पेट या बड़ी आंत का कैंसर) भारत में सबसे अधिक होने वाले कैंसरों में शामिल हैं।

इसके आलावा महिलाओं में ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर, गर्भाशय, ग्रीवा और थायरॉयड कैंसर तथा पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर मौत का सबसे बड़ा कारण है।



World Cancer Day कैसे मनाया जाता है?

वर्ल्ड कैंसर डे, Cancer (कर्क रोग) जैसी भयावह बीमारी को फैलने से रोकने के लिए विश्व स्तर पर सरकारी और गैर सरकारी संगठनों द्वारा कैंप, सेमिनार, लेक्चर, भाषण और कई जागरूकता अभियान करके मनाया जाता है।

जिनमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी और इसके लक्षणों तथा रोकथाम के उपायों को विस्तृत रूप से सरल भाषा में समझाया जाता है, इस दिन कई अस्पतालों में मुफ्त कैंसर जांच जैसे कार्यक्रम और महिलाओं के लिए स्पेशल जांच कैंप लगाए जाते हैं।


 

राष्ट्रीय कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?

भारत में भी राष्ट्रीय स्तर पर इस घातक बीमारी के प्रति लोगों को सतर्क और जागरूक करने के लिए प्रति वर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की थी, जिसके बाद वर्ष 2014 में इसे पहली बार मनाया गया था।

 

अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस कब होता है?

बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु हर साल 15 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस (International Childhood Cancer Day) मनाया जाता है। इसकी शुरूआत वर्ष 2002 में चाइल्डहुड कैंसर इंटरनेशनल (CCI) द्वारा की गयी थी, आंकड़ो के अनुसार हर साल वैश्विक स्तर पर 3 लाख बच्चे कैंसर का शिकार होते हैं।

 

 


Leave a Comment