World Pharmacist Day 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 25 सितंबर को इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) के नेतृत्व में विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) मनाया जाता है, इसका उद्देश्य दुनिया के सभी फार्मासिस्टों को धन्यवाद कर, उनके कार्यों को उजागर करना है। इसके साथ ही 19 से 25 सितम्बर तक विश्व फार्मेसिस्ट सप्ताह (World Pharmacist Week) का आयोजन किया जाता है।

हमें स्वस्थ करने और विभिन्न बीमारियों को दूर करने में डॉक्टर्स के साथ-साथ ‘फार्मासिस्ट‘ का भी बड़ा रोल होता है, फार्मासिस्ट को ‘केमिस्ट’ (औषधि विशेषज्ञ) भी कहा जाता है। यह एक ऐसा व्यक्ति होता है, जिसे दवाइयों के बारे में संपूर्ण जानकारी होती है। फार्मासिस्ट हमेशा लोगों के कल्याण लिए तत्पर रहते हैं।
| नाम: | विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) |
| शुरूआत: | 2009 |
| तिथि: | 25 सितंबर (वार्षिक) |
| उद्देश्य: | दुनियाभर के फार्मासिस्ट्स को सम्मान देने तथा उनके योगदानों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए। |
| थीम (2026): | स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना |
वर्ल्ड फार्मासिस्ट ड़े का इतिहास (History)
2009 से ही प्रतिवर्ष 25 सितंबर को स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फार्मासिस्ट्स को समर्पित यह दिन उन्हें सम्मान देने तथा उनके योगदानों को उजागर करने हेतु World Pharmacist Day के रूप में मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में International Pharmaceutical Federation (FIP) द्वारा इस्तांबुल (तुर्की) में की गयी थी। और इसके लिए 25 September की तारीख को इसलिए चुना गया क्योंकि यह दिन 1912 में गठित अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (FIP) का स्थापना दिवस था।
तभी से हर वर्ष FIP के Members विश्व फार्मासिस्ट दिवस में भाग लेकर फार्मासिस्ट की Activities के बारे में Awareness बढ़ाते हैं।
क्यों मनाते है विश्व फार्मासिस्ट दिवस (उद्देश्य)
विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के फार्मेसिस्टों को स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदानों को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मान देना है।
इसके साथ ही इस दिन को मनाने का मकसद फार्मेसी पेशे को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करना भी है।
दुनिया भर के फार्मासिस्ट्स को समर्पित यह दिवस मना कर हम उन सभी फार्मासिस्टों को यह सन्देश देते हैं कि वह हमारे लिए कितने जरूरी हैं।
● राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस
● वेंटिलेटर क्या होता है?
● राष्ट्रीय चिकित्सक (डॉक्टर्स) दिवस
विश्व फ़ार्मासिस्ट दिवस 2026 की थीम (World Pharmacist Day Theme)
हर साल यह दिवस एक खास विषय पर आधारित होता है जिसे अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन तय करता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” (“Empowering pharmacists for healthier futures”) है।
पिछली साल 2025 की थीम “Think Health, Think Pharmacist” (स्वास्थ्य के बारे में सोचें, फार्मासिस्ट के बारे में सोचें) थी। और 2024 की थीम”फार्मासिस्ट: वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करना” (Pharmacists: Meeting global health needs) थी।
- 2023 का विषय: “फार्मेसी स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत कर रही है” (Pharmacy strengthening health systems)
- 2022 की Theme: “एक स्वस्थ दुनिया के लिए कार्रवाई में फार्मेसी एकजुट” (Pharmacy united in action for a healthier world)
- 2021 की Theme: ‘Pharmacy: Always trusted for your health‘ (फार्मेसी: आपके स्वास्थ्य के लिए हमेशा विश्वसनीय)
- 2020 का विषय: “Transforming global health” (“वैश्विक स्वास्थ्य को बदलना”)
- 2019 की थीम: “Safe and effective medicines for all” (सभी के लिए सुरक्षित और प्रभावी दवाएं) थीम के साथ मनाया गया था।
- 2018 का कार्यक्रम: “अध्ययन से हेल्थ केयर तक: आपका फार्मासिस्ट आपकी सेवा में तत्पर”
Pharmacist Day का महत्व (Speech)
Pharmacist स्वास्थ्य विभाग में सुधार करने तथा उन्हें Improve करने में ये अहम भूमिका अदा करते हैं, आज हम स्वस्थ्य है इसके पीछे फार्मासिस्टों का भी अहम योगदान हैं।
फार्मासिस्ट ना केवल दवाइयों के बारे में सलाह देते हैं बल्कि इसके साथ-साथ वे दवाइयां वितरित करने तथा टीकाकरण का काम भी करते हैं।
साथ ही वे नई दवाओं का प्रशिक्षण, खोजें तथा रिसर्च भी करते हैं इसीलिए उन्हें दवा विशेषज्ञ (मेडिसिन एक्सपर्ट) भी माना जाता है। साथ ही कोई दवाई सुरक्षित और प्रभावकारी है या नहीं इसे सुनिश्चित करने का काम भी इन्हीं के कंधों पर होता है।
इतना ही नही उन्हें हर तरह की दवाई के बारे में भी पता होना चाहिए जिसमें टेबलेट, कैप्सूल, ड्रॉप्स, इन्हीलर, लिक्विड और इंजेक्शन भी आते हैं। इसके साथ ही एक काबिल फार्मासिस्ट को यह भी पता होना चाहिए कि अलग-अलग दवाई एक दूसरे के साथ कैसे प्रतिक्रिया करती है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस कैसे मनाया जाता है?
इस अन्तर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई – Pharmacy Council of India) के लोग भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। PCI के साथ-साथ देश के कई फार्मेसी कॉलेजों में भी वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे धूम धाम से सेलिब्रेट किया जाता है।
यदि आप वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने स्थानीय फार्मासिस्ट (Chemist) को उनके द्वारा किए गए सभी कार्य के लिए धन्यवाद कर सकते है। साथ ही आप #WorldPharmacistDay के साथ सोशल मीडिया पर भी अपने इस खास दिन को साझा कर सकते हैं।
● 14 सितम्बर: हिंदी दिवस
● 21 सितम्बर: शांति दिवस
● 26 सितम्बर: बेटी दिवस
● 27 सितम्बर: पर्यटन दिवस
● 28 सितम्बर: भगत सिंह जयंती
● सितम्बर महीने के जरूरी दिवस
फार्मासिस्ट कैसे बनते है और इनका काम क्या होता है?
फार्मासिस्ट ऐसे व्यक्ति को कहा जाता है जिसे दवाइयों के विषय में सम्पूर्ण ज्ञान होता है इन्हें दवा विशेषज्ञ भी माना जाता है। फार्मासिस्ट बनने के लिए फार्मेसी क्षेत्र में डिग्री हासिल करनी होती है। जिसके लिए 6-8 साल कॉलेज में (डी.फार्मा, बी. फार्मा और एम.फार्मा आदि करने में) लगाने होते है।
Pharmacist के कार्य:
इसमें फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट बनाने, फार्मास्यूटिकल प्रोडक्शन के तरीके विकसित करने और क्वालिटी कंट्रोल जैसे कार्य आते हैं। फार्मासिस्ट ड्रग मैन्युफैक्चरर कंपनियों से जुड़े प्राइवेट या सरकारी संस्थानों, डिस्पेंसरी और मेडिकल स्टोर आदि में काम कर सकते हैं। डॉक्टरों द्वारा लिखी दवाओं की डिलीवरी का काम भी फार्मासिस्ट करते हैं फार्मासिस्ट मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर भी कार्य कर सकते हैं।
सबसे प्रसिद्ध फार्मासिस्ट कौन है?
प्रसिद्ध फार्मासिस्ट अलेक्जेंडर फ्लेमिंग (Alexander Flemming) ने 1928 में पेनिसिलिन की अपनी खोज से दुनिया में क्रांति ला दी थी। साथ ही लोकप्रिय पेय में से एक कोका-कोला की खोज प्रशिक्षित फार्मासिस्ट जॉन पेम्बर्टन (John Pemberton) ने की थी। इतना ही नहीं पेप्सी, काली मिर्च और अदरक अले जैसे कई अन्य अविष्कार फार्मासिस्टों की ही देन है।
भारत में फार्मेसी का जनक किसे कहा जाता है?
महादेव लाल श्रॉफ (Mahadeva Lal Schroff) को फार्मेसी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारतीय फार्मेसी का जनक माना जाता है। वह पहली बार बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में फार्मेसी में 3 साल का पाठ्यक्रम पेश करने वालों में से थे।
हमारे और आपके स्वस्थ जीवन का मूल-सूत्र Doctors के साथ-साथ Pharmacists भी है। इसिलिए हमें डॉक्टरों के साथ ही फार्मासिस्टों का भी सम्मान करना चाहिए और विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 (World Pharmacist Day) को भी उत्साह और सम्मान के साथ मनाना चाहिए।










विश्व फार्मेसी दिवस की सबको शुभकामनाएं हमारा फार्मासिस्ट जिसे हम मेडिसन एक्सपर्ट भी मानते हैं वास्तव में समाज को स्वस्थ व प्रसन्न रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है विश्व के सभी फार्मेसिस्ट को पुनश्च बधाइयां आप सभी का आत्मीय अभिनंदन